रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में निगम-मंडल में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि निगम मंडल के अध्यक्षों की सूची जल्द जारी हो सकती है। कांग्रेस पार्टी में किसी भी तरह के असंतोष से बचने के लिए मुख्यमंत्री ने उन विधायको से भी चर्चा की जो संसदीय सचिव बनने से चूके गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा जो संसदीय सचिव नहीं बन पाए हैं और जिन्हे निगम मंडल में जगह नहीं मिलेगी उन विधायकों को भी भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

बैठक में गो-धन न्याय योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा ने विधायकभी गो-धन के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में गो-धन न्याय योजना पर भी चर्चा हुई है। योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, बैठक में इस बात पर भी फैसला हुआ कि विधायक निधि की राशि अब गौठान के लिए भी खर्च की जा सकेगी।