रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अलहदा अंदाज नजर आया। बीजापुर की यात्रा के दौरान उन्होंने सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसे कई खेलों में हाथ आजमाया। बीजापुर के लोहाडोंगरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री कवासी लखमा, मंत्री जय सिंह अग्रवाल और स्थानीय विधायक विक्रम शाह मंडावी ने भी खेलों में हिस्सा लिया। इस दौरान स्थानीय कलेक्टर, एसपी और बस्तर रेंज के आईजी ने भी वॉलीबॉल खेला।



 





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वॉलीबॉल टीम में मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र शामिल थे। वहीं अपोजिट टीम में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, आईजी पी. सुंदरराज, कलेक्टर रितेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप वॉलीबाल खेला। इस दौरान सभी खेल के दौरान जम कर मस्ती की, औऱ इस खेल का मजा लिया।





 लोहाडोंगरी में जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लोकल कमेटी बनाकर जैव विविधता उद्यान की स्थापना हुई है। मुख्यमंत्री बीजापुर में लोहा पहाड़ी का सौंदर्यीकरण का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यहां खेल और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों की भी शुरुआत की गई है।





इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय बच्चों के साथ खेल का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी ली और पौधा रोपण भी किया, और गाय को चारा खिलाया। 





मुख्यमंत्री ने तीर चलाकर निशाना साधा। तीरंदाजी के खिलाडियों का उत्साहवर्धन भी किया, और अच्छे निशानेबाज खिलाड़ियों की तारीफ भी की। वहां पर मौजूद सॉफ्टबॉल प्रशिक्षण के दौरान एक छात्रा द्वारा सटीक निशाना लगाने पर उसे एक हजार रुपए का नगद इनाम भी दिया।