मोहला मानपुर। राज्य में नक्सलवादी गतिविधि को रोकने के लिए प्रशासन कई बड़े ऑपरेशन चलाता है। साथ ही इन घटनाओं में नक्सलियों को रंगे हाथों पकड़ता है। हालांकि कई जिलों में यह घटनाएं अब कम हो रही है। छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठबेड़ हुई है। इसमें पुलिस ने दो नक्सलवादियों को ढेर किया है। 

राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रशासन को जानकारी मिली थी कि मदनवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंडा पहाड़ रेतगांव में नक्सली छिपे हैं। जिसके बाद पुलिस के यहां पहुंचते ही दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने मुठबेड़ में विजय रेड्डी और लोकेश सलामे को मार गिराया। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 16 दिनों तक 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-झारसुगड़ा में चलेगा चौथी लाइन का काम

बता दें विजय रेड्डी स्पेशल जर्नल कमेटी मेंबर है जबकि लोकेश सलामे डिविजनल कमेटी सचिव है। दोनों पर पिछले कुछ समय से इनामी राशि घोषित थी। रेड्डी पर 25 लाख रुपए और सलामे पर 10 लाख का इनाम था। इस घटना के दौरान पुलिस द्वारा बड़ी तादाद में नक्सली साहित्य मिलने का भी दावा किया गया है। इस ऑपरेशन में डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम शामिल थी। 

वहीं मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने बताया कि, सर्च ऑपरेशन के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठबेड़ हो गई। जिनमें स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर विजय रेड्डी और डिवीजन कमेटी सचिव लोकेश सलामे मारा गया। उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा बलों की टीम वापस लौट रही है। टीम के आने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।