रायपुर। विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल किया है। बीजेपी ने पहली बार के विधायक किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

इससे पहले राज्य में बीजेपी की कमान अरुण साव के पास थी। साव के अध्यक्ष रहते बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत हासिल किया। जिसके बाद अरुण साव को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खूब चर्चा थी।

किरण सिंह देव को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा किरण सिंह देव को संगठन का लंबा अनुभव है। उनके नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणाम आएंगे। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 11 में 11 सीट जीतेगी।