रायपुर। रैपर सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें सुकमा से जगदलपुर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वे फिलहाल ICU में हैं, उनके सिर में गंभीर चोट आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सुकमा कलेक्टर और एसपी को उनकी हर संभव सहायता और इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। 

 एक्सीडेंट में सहदेव के माथे की चमड़ी पूरी तरह से फट गई है, जिसकी वजह से सिर के भीतर की हड्डी नजर आ रही है। उन्हें जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में भर्ती किया गया है। सहदेव अभी ICU में भर्ती है। उनके सिर में 8 टांके लगे हैं, सिर में ब्लड क्लॉट हो गया है। सहदेव को बोलने में दिक्कत हो रही है। उसने बस थोड़ी सी बात परिजनों से की थी। फेमस रैपर बादशाह ने सहदेव की हेल्थ की जानकारी परिजनों से ली है।

और पढ़ें: सोशल मीडिया पर छा गया छत्तीसगढ़ का सहदेव, सिंगर बच्चे के फैन बने सीएम भूपेश बघेल

 मंगलवार शाम सहदेव अपने कुछ दोस्तों के साथ सुकमा से कहीं जा रहे थे, तभी बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार सहदेव बुरी तरह जख्मी हो गए है। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। सहदेव के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सहदेव उस  समय चर्चा में आए थे जब उनका बचपन का प्यार गाना गाते वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद बादशाह के साथ म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके हैं।