बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के उरगा-हाटी  पर बड़ा हादसा हुआ।  सकदुकला गांव के पास रात तेजरफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ठाेकर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर माैत हाे गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 
घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर जांच में जुटी है। 


बताया जा रहा है घटना के समय युवक दाेस्त से मिलकर घर लाैट रहा था। उसी दौरान करतला थाना के अंर्तगत हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि शुभम मानिकपुरी दाेपहर 12 बजे अपने बाइक सीजी-12-एएच-5817 में अपने दाेस्त इमरान खान के घर गया था। रात से करीब 8.30 बजे वह अपने घर जाने के लिए निकला। लेकिन जब रात 9 बजे तक  शुभम घर नहीं पहुंचा ताे पिता संताेष मानिकपुर उसे खाेजने निकले। इस दाैरान करीब 9.15 बजे उरगा-हाटी राेड पर सकदुकला के बड़े पुल के पास शुभम बाइक समेत गिरा पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चाेट लगने से शुभम की माैत हाे गई थी। 


घटना के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। परिजनों द्वारा तेज रफ्तार वाहन से टक्कर का अंदेशा लगाया जा रहा है। सड़क पर पड़े बेटे को पिता संताेष मानिकपुरी ने किसी तरह वाहन व्यवस्था करके जीवित हाेने की उम्मीद से उसे करतला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घाेषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आराेपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।