नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष का यह बजट युवाशक्ति से प्रेरित है और तीन कर्तव्यों पर आधारित है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण की शुरुआत माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के उल्लेख से की और कहा कि यह बजट देश के लिए शुभ अवसरों के बीच पेश किया जा रहा है।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने हमेशा दिखावे की बजाय जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हर निर्णय में आम लोगों के हितों का ध्यान रखा गया है। सरकार द्वारा किए गए लगातार आर्थिक सुधारों और नीतियों के परिणामस्वरूप देश ने 7 प्रतिशत की उच्च विकास दर हासिल की है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अब ‘विकसित भारत' की दिशा में विश्वास से भरे कदम आगे बढ़ा रहा है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यावरण-सहज और तेज़ यात्री परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव रखा है इसी के साथ टेक्सटाइल सेक्टर में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का किया ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने बजट 2026 में FY27 के लिए कैपेक्स बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया है। इसके अलावा टेक्सटाइल सेक्टर में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का किया ऐलान किया। उन्होंने Semiconductor Mission 2.0 लॉन्च करने के बारे में भी बताया।
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार 7 नए हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेगी। ये ऐसे शहरों को जोड़ेंगे जो देश की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले हैं।
रूट:
* मुंबई - पुणे
* पुणे - हैदराबाद
* हैदराबाद - बेंगलुरु
* हैदराबाद - चेन्नई
* चेन्नई - बेंगलुरु
* दिल्ली - वाराणसी
* वाराणसी - सिलीगुड़ी
बजट हाइलाइट्स
* मालगाड़ी के लिए नया कॉरिडोर: पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए एक नए फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया गया है।
* इंफ्रा पर बड़ा खर्च: अगले वित्त वर्ष (2026-27) के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का कैपेक्स (पूंजीगत खर्च) तय किया गया है। यह पिछले साल के 11.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।
* रेयर अर्थ कॉरिडोर: केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में दुर्लभ खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश को भी जोड़ा जाएगा ताकि खनिज संपन्न राज्यों को फायदा मिले।
* टेक्सटाइल सेक्टर: देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे।
* दवाइयों के क्षेत्र में 'शक्ति': 10,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 'बायो-फार्मा शक्ति' योजना शुरू होगी, जिसके तहत तीन नए संस्थान खुलेंगे।
* चिप मैन्युफैक्चरिंग: भारत अपना सेमीकंडक्टर मिशन ISM 2.0 लॉन्च करेगा।
* इलेक्ट्रॉनिक्स पर जोर: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के कलपुर्जे बनाने के लिए बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
हमने तीन कर्तव्य तय किए- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का फोकस पिछड़ों और वंचितों को आगे लाने का है। कर्तव्य भवन में इस बजट को पेश करते हुए तीन कर्तव्य तय किए हैं।
* इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ाना और जारी रखना।
* लोगों की उम्मीदों को पूरा करना, उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना।
* सबका साथ, सबका विकास के फॉर्मूले के साथ सभी को अवसर उपलब्ध कराना।