सोशल मीडिया पर कब क्या पॉपुलर हो जाए इसका अंदाजा लगाना काफी कठिन है। श्रीलंका की सिंगर योहानी डिलोका डिसिल्वा का गाना मनिके मागे हिते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस गाने को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को इंडिया में भी खूब पसंद किया जा रहा है। योहानी के गाने की प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर लोग इस गाने पर रील्स बनाकर लगातार शेयर कर रहे हैं। अपने नए वीडियो में जेनेलिया एक झरने के पूल में स्वीमिंग कर रही हैं, रील में उन्होंने वायरल सांग मानिके मगे हिते लगाया है। वे लिखती है कि उन्हें ये गाना खूब पसंद है

  

वैसे जिनेलिया डिसूजा के भी लाखों फैन फालोइंग है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की रील देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई जिनेलिया की फिटनेस की तारीफ कर रहा है तो कोई गाने की, किसी ने तो नदी और स्वीमिंग पूल पर ही डिबेट शुरू कर दी। जिनेलिया का वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जिनेलिया रितेश देशमुख के साथ फिल्मों में वापसी करने का मन बना रही हैं। उनका कहना है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो वे अगले साल के आखिर तक एक फिल्म में कमबैक करेंगी। जिनेलिया फिटनेस फ्रीक हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्वीमिंग करते वीडियो शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

जेनेलिया के साथ योहानी के गाने की भी तारीफ हो रही है। मनिके मागे हिते  से वे रातों रात स्टार बन गई हैं। वे बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम करें। श्री लंका के यंह सिंगर योहानी एआर रहमान, अरिजीत सिंह, सोनू निगम, बादशाह की बहुत बड़ी फैन हैं। योहानी की ओरिजनल गाना सिंहला भाषा में है। जो कि खूब सुर्खिया बटोर रहा है। जिनेलिया से पहले बिग बी अमिताभ बच्चन ने कालिया फिल्म के गाने को एडिट करके शेयर किया था। जिसे भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

 

योहानी देश दुनिया से मिलने वाले प्यार और सपोर्ट से काफी खुश है। अब सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जल्द ही योहानी को फिल्मों में ब्रेक मिले।