1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातों रात सुपर स्टार बनने वाले एक्टर राजीव कपूर का निधन हो गया है। वे 58 साल के थे। वे शो मैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। राजीव कपूर एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर, डायरेक्टर भी थे। राजीव अपने तीनों भाइयों रणधीर कपूर, ऋषि कपूर में सबसे छोटे थे। पिछले साल अप्रैल 2020 में ही राजीव के बड़े भाई ऋषि कपूर का निधन हुआ था। राजीव के निधन से बालीवुड में शोक की लहर है। लता मंगेशकर समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

25 अगस्त 1962 को जन्मे राजीव कपूर को मंगलवार सुबह हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें चेंबूर के इनलेक अस्पताल ले जाया गया था। जहां करीब एक बजे डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर के भाई रणधीर कपूर ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

 

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर राजीव की तस्वीर शेयर की है, उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

राजीव ने 2001 में आरती सबरवाल से शादी की। शादी के दो साल बाद 2003 में राजीव औऱ आरती का तलाक हो गया था। राजीव की अपने भतीजे-भतीजियों के काफी अच्छी बॉन्डिंग थी, वे अक्सर रणबीर, रिद्धिमा करीना औऱ करिश्मा के साथ वक्त बिताया करते थे।

 

अपने पिता राज कपूर के डायरेक्शन राजीव ने 1985 में डेब्यू किया था। उनकी बतौर हीरो पहली फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'थी। इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

इसके बाद उन्होंने फिल्म आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस, नाग नागिन और अंगारे समेत कई फिल्मों में एक्टिंग की है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और डायरेक्शन भी किया था। उन्होंने एश्वर्या राय को लेकर 1999 में ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म बनाई थी। अपने बड़े भाई ऋषि के साथ प्रेमग्रंथ और हिना बनाई थी। प्रेमग्रंथ के प्रोड्यूसर के साथ डायरेक्टर भी राजीव कपूर ही थे।