बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली मम्मी-पापा बनने वाले हैं। उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। विराट कोहली ने अपनी लवली वाइफ की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की।



अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो भी पोस्ट की है। जिसमें अनुष्का का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। गुड न्यूज शेयर करते हुए विरूष्का ने लिखा है कि जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे।





 



अनुष्का और विराट ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम में पोस्ट की। इसके साथ अनुष्का ने लिखा, “और फिर, हम तीन हो गए। जनवरी 2021”,वहीं विराट ने भी यही तस्वीर इसी कैप्शन के साथ अपने ट्वीटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में अनुष्का ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस पहने विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'और फिर, हम तीन हो गए।' उन्होने बच्चे लिखा है कि बच्चे का जन्म जनवरी 2021 में होगा।आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी।





इस खबर के बाद दोनों को उनके दोस्तों और फैंस से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। अनुष्का की पोस्ट पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और एक्ट्रेस आलिया भट्ट, तापसी पन्नू, पूजा हेगड़े, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा ने  बधाई दी है।