महाराष्ट्र में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। एक के बाद एक फिल्मी हस्तियां कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस नोरा फतेही को कोरोना पॉजिटिव आई हैं। नोरा ने खुद को आइसोलेट  कर लिया है। वे डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही इलाज करवा रही हैं।

बुधवार को ही बोनी कपूर के दोनों बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर और करण बुलानी भी संक्रमित मिले हैं। वहीं 4 दिन पहले ही करीना कपूर और अमृता अरोड़ा रिकवर होकर आए हैं। वहीं अंशुला और अर्जुन अपने 4 दोस्तों के साथ बीकानेर घूमने गए थे, वे चारों भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

नोरा के स्पोक्स पर्सन ने कहा है कि ''नोरा फतेही की ओर से मैं बताना चाहता हूं कि नोरा को 28 दिसंबर को कोरोना संक्रमित मिली हैं। नोरा फतेही गाइडलाइन्स का पालन कर रही हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में क्वारनटीन हैं। साथ ही BMC के साथ कोऑपरेट कर रही हैं।''

और पढ़ें: कपूर फैमिली में कोरोना ब्लास्ट, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और उनके पति करण कोरोना पॉजिटिव

 नोरा ने अपने फैंस को भी सुरक्षित रहने और मास्क जरूर लगाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है, सभी को अलग तरीके से इफेक्ट कर रहा है। नोरा ने लिखा है कि वे खुद को रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन आप भी अपनी सेहत का ख्याल रखें, क्योंकि सेहत से ज्यादा कुछ भी जरूरी नहीं है।