कपूर फैमिली में कोरोना ब्लास्ट, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और उनके पति करण कोरोना पॉजिटिव

क्रिसमस पार्टी के चंद दिनों बाद कपूर फैमिली कोविड की चपेट में, रिया बोलीं सुपर केयरफुल होने के बाद भी हुई संक्रमित, इमोशन होते हुए किया बहन सोनम कपूर को याद

Updated: Dec 29, 2021, 11:08 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

एक के बाद एक बॉलीवुड हस्तियां कोरोना की चपेट में आ रही हैं। हाल ही में क्रिसमस पार्टी मनाने के बाद अब एक बार फिर कपूर फैमिली पर कोरोना का संकट आ गया है। इस बार अनिल और बोनी कपूर के बच्चे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया और दामाद करण बुलानी पॉजिटिव आएं हैं। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला भी संक्रमित मिली हैं। पिछले साल भी अर्जुन कपूर महामारी की चपेट में आ गए थे।

 

कुछ दिनों पहले अर्जुन ने मलाइका अरोरा के साथ क्रिसमस मनाया था। ये दोनों करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। कपूर फैमिली ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं करिश्मा की पार्टी में शामिल लोगों को भी टेस्ट करवाने की सलाह दी गई है। एहतियात के तौर पर मलाइका और करिश्मा ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। वहीं इसी पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी शामिल हुई थीं। अमृता अरोरा और करीना कपूर हाल ही में कोरोना से रिकवर हुई हैं। कोरोना से ठीक होते ही दोनों करिश्मा के घर क्रिसमस पार्टी में पहुंची थीं। माना जा रहा है कि ऐसी ही किसी पार्टी से अर्जुन कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं अंशुला आज अपना बर्थ डे मना रही हैं, बर्थ डे के दिन ही उन्हें यह बुरी खबर मिली है कि वे कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। हालांकि वे रात में ही पार्टी कर चुकी हैं। बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

 वहीं कुछ दिनों पहले रिया ने भी अपने घर एक हाउस पार्टी रखी थी। इस गेट-टुगेदर के बाद कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तब रिया की रिपोर्ट नेगेटिव आई थीं। लेकिन अब एक बार फिर किसी संक्रमित के संपर्क में आने से वे कोरोना संक्रमित हो गई हैं। वीरे दि वेडिंग की प्रोड्यूसर औऱ सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि "हां, सुपर केयरफुल होने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। पता नहीं क्यों मेरी या किसी और के स्वास्थ्य की जानकारी खबर या गॉसिप है। यह तो सिर्फ सरकार और सरकारी संस्थाओं के लिए होनी चाहिए ताकि वे अपना काम कर सकें। यह गॉसिप साइट्स के लिए नहीं होनी चाहिए।‘ रिया ने लिखा है कि वे और करण आइसोलेशन में हैं, डाक्टर की दी हुई दवाएं ले रहे हैं। रिया का कहना है कि वे इस टफ टाइम में अपनी बहन सोनम को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं। वे लिखती है कि चॉकलेट के अलावा हर चीज का टेस्ट खराब लग रहा है। अर्जुन और अंशुला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोनी कपूर और अनिल कपूर ने भी टेस्ट करवाया है, राहत की बात है कि दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।