सांवरिया फेम रणबीर कपूर के बर्थ डे पर उनकी नई फिल्म की पहली झलक सामने आई है। यशराज की ओर से फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। जिसमें उनके लंबे बाल नजर आ रहे हैं। वहीं रणबीर के चेहरे पर तेज हैं, आंखों में गुस्से की लाली है। फोटो में उनकी जुल्फें लंबी दिखाई दे रही हैं। फिल्म करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी है। वाणी कपूर और संजय दत्त भी खास किरदार निभाते नजर आएंगे।फर्स्ट लुक के साथ ही बताया गया है कि फिल्म 18 मार्च, 2022 को पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज होगी।

 

संजू के बाद से फैंस को रणबीर से एक अदद हिट की उम्मीद थी। माना जा रहा है कि शमशेरा से उनका सपना पूरा हो सकता है। यह एक एक्शन ड्रामा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म शमशेरा किसी डाकू की स्टोरी नहीं है, बल्कि यह एकी पीरिएड फिल्म है जो सन 1800 की कहानी पर आधारित है। जिसमें डकैत आदिवासी अंग्रेजों के छक्के छुड़ाते दिखाई देंगे। वे अपनी आजादी के लिए अंग्रेजों से भिड़ते नजर आएंगे।   

रणबीर इनदिनों आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में है, वे अपना बर्थ डे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें विश कर रहे हैं। उनकी बहन रिद्धिमा ने उन्हें रॉक स्टार कहा है।

करीना कपूर ने तैमूर के साथ का फोटो शेयर करते हुए विश किया है। वहीं करिश्मा कपूर ने भी फोटो शेयर कर टाइट हग्स बर्थडे ब्वाय कहा है।

 

नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टास्टोरी पर रणबीर के साथ की फोटोज शेयर की है। अर्जुन कपूर की फोटो में उनके गैंग नजर आ रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

रणबीर कपूर औऱ आलिया भट्ट का अफेयर कई साल से जारी है। खबर है कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। यह कपल जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार सिल्वर स्क्रीन शेयर करेगा।

और पढ़ें: जोधपुर पहुंचे आलिया और रणबीर, सोशल मीडिया पर बोले फैंस जल्द बजेगी शहनाई

ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर काजोल के कजिन अयान मुखर्जी हैं। फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।