जोधपुर पहुंचे आलिया और रणबीर, सोशल मीडिया पर बोले फैंस जल्द बजेगी शहनाई
28 सितंबर को रणबीर अपना 39वां बर्थ डे मनाने वाले हैं, इस मौके को खास बनाने के लिए बीटाउन का पावर कपल जोधपुर पहुंचा है, फैंस ने कहा बर्थ डे तो बहाना है, वेडिंग वेन्यू फाइनल करने आएं हैं दोनों

आलिया भट्ट और रणवीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। एक बार फिर दोनों की शादी की बातें होने लगी हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जोधपुर दोनों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। अपने फेवरेट एक्टर्स की शादी का इंतजार कर रहे लोगों का मानना है कि वे यहां वेडिंग डेस्टिनेशन देखने पहुंचे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग बधाई तक देने लगे हैं। वैसे 28 सितंबर को रणबीर कपूर का बर्थ डे है। जिसे स्पेशल बनाने के लिए दोनों यहां पहुंचे हैं। आलिया का एयरपोर्ट लुक भी फैंस को लुभा रहा है। एक्ट्रेस ने ग्रीन डेनिम जैकेट के साथ जींस कैरी किया था। वहीं आलिया के हाथों में हाथ थामें रणबीर कपूर बरगंडी कलर के कैजुअल आउटफिट में नजर आए।
28 सितंबर को नीतू और ऋषि कपूर का लाड़ला बेटा अपना 39वां बर्थ डे सेलीब्रेट करने वाला है। जन्मदिन के ठीक पहले दोनों के जोधपुर पहुंचने से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है बर्थ डे तो बहाना है, शादी का वेन्यू फाइनल करना यहां आने का मकसद है। जल्द ही कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली के मेंबर्स औऱ खास दोस्तों को आने की भी खबर है। वैसे रणबीर अक्सर अपने परिवार के साथ बर्थ डे मनाते रहे हैं। पिछले साल आलिया ने रणबीर के बर्थडे की फोटो शेयर की थी।
आलिया और रणबीर कपूर चार साल से रिलेशनशिप में हैं। कई बार इनकी शादी की अटकलें लगती रही हैं। आलिया हर दुख सुख में रणबीर की फैमिली के साथ होती हैं। अप्रैल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब रणबीर के पिता ऋषि कपूर का निधन हुआ था आलिया पूरे समय कपूर फैमिली के साथ थीं। रणबीर कपूर का नया घर आलिया की देखरेख में बन रहा है। वे अक्सर वहां जाती रहती हैं।
वहीं आलिया रणबीर ने इस साल का न्यू ईयर जयपुर में सेलिब्रेट किया था। इस दौरान आलिया की मां सोनी राजदान और छोटी बहन शाहीन भी थी। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा और मां नीतू कपूर भी कंपनी देने पहुंचे थे। तब भी यही कहा गया था कि वे शादी का वेन्यू फिक्स करने पहुंचे हैं। हालांकि ये खबरें झूठी निकली। उन्होंने वहां न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था।
और पढ़ें: विवादों में आलिया भट्ट का नया विज्ञापन, कन्यादान को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप
आलिया और रणबीर ने अपनी शादी के बारे में कहा था कि अगर कोरोना महामारी नहीं आई होती तो वे कब का शादी के बंधन में बंध चुके होते।
ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर और आलिया साथ काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई में भी नजर आने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर शमशेरा, एनिमल और श्रद्धा कपूर के साथ एक अनाम फिल्म में नजर आने वाले हैं। आलिया की फिल्म डार्लिंग्स, करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और फरहान अख्तर की जी ले जरा का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।