स्टूडेंट ऑफ द इयर से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले वर्सिटाइल एक्टर वरुण धवन  अपना 34वां बर्थडे माना रहे हैं। उनके दोस्त और फैंस उन्हें विश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों का तांता लगा है अर्जन कपूर आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, सारा अली खान, माधुरी दीक्षित ने अपने-अपने तरीके उन्हें विश किया है।



सबसे फनी तरीके के अर्जुन कपूर विश किया है। अर्जुन ने वरुण को जुहू का शर्टलेस वंडर कहा है, और बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने कई फोटोज शेयर की है, साथ ही एक मजेदार वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में वरुण को जंगल बुक के मोगली से कंपेयर किया है। गौर करने वाली बात है कि अर्जुन ने वरुण की सभी शर्टलेस फोटोज ही चुनी है।



 





वहीं बैकग्राउन्ड में 'द जंगल बुक' का थीम गाना जंगल जंगल बात चली है पता चला है  बज रहा है। जिसकी वजह से वीडियो काफी मजेदार लग रहा है। वहीं जंगल बुक की थीम फ्रेम में सभी फोटोज दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वरुण धवन भी इस वीडियो को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने स्माइली भेजा है।



दरअसल अर्जुन कपूर वरुण धवन के बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने से भी नहीं  चूकते। वहीं फिल्म कलंक में वरुण के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं माधुरी दीक्षित ने ट्वीट करके वरुण को जन्मदिन की बधाई दी है। कलंक में वरुण और माधुरी ने मां बेटे का रोल निभाया था।





 



अनिल कपूर ने वरुण के लिए लिखा है 'जुग जुग जीयो। आशीर्वाद देते हुए अनिल ने एक प्यारा सा वीडियो भी ट्वीटर पर शेयर किया है, वरुण और अनिल फिल्म जुग जुग जीयो में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में नीतू कपूर भी नजर आने वाली है, कोरोना की वजह से फिलहाल फिल्म की शूटिंग पर रोक लगी है।



 





वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 में काम कर चुकी सैफ की बेटी सारा अली खान ने इंस्टा स्टोरी में फोटो शेयर की है। उन्होंने बर्थडे विश किया है।





साथ ही घर पर सुरक्षित रहने की सीख भी दी है। वहीं शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, कृति सेनन, अदिति राव हैदरी, सोफी चौधरी, रीतेश देशमुख समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से बधाई दी है।





बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी के बाद वरुण का यह पहला बर्थ डे है। जिसे नताशा ने काफी स्पेशल बनाया है।