बीटाउन एक्ट्रेस खूबसूरती और अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनकी ड्रेस देखकर लोग तारीफें करते नहीं थकते। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स 2021 में जज के तौर पर शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक डायमंड से सजी 40 लाख की ड्रेस पहनी थी, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब उर्वशी ने इतनी मंहगी ड्रेस पहनी है, इससे पहले दुबई के एक फैशन वीक में वे 37 करोड़ की ड्रेस पहनकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
उर्वशी रौतेला से पहले बालीवुड की मस्तानी याने दीपिका पादुकोण भी लाखों की ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। साल 2019 में मेट गाला के पिंक कारपेट में जैक पोसेन की डिजाइनर प्रिंसेस गाउन पहने दिखाई दी थीं। दीपिका की उस शानदार ड्रेस की कीमत 50 लाख 50 हजार रुपए थी। जिसे करीब 160 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया गया था। पिंक ड्रेस में दीपिका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।
बीटाउन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में 30 लाख का लहंगा पहना था। जिसे सब्बयासाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। इस लहंगे को करीब 67 कारीगरों ने 32 दिन में तैयार किया था। लाइट पिकं कलर के लहंगे में रेशम के धागों से फ्लॉस बने थे, जिसमें विदेशी पक्षियों और तितलियों की डिजाइन्स बनाए गए थे। लहंगे के ब्लाउज पर भी स्कर्ट पोर्शन के मैचिंग की कढ़ाई की थी, जिसके साथ दुपट्टा काफी प्यारा लग रहा था। लहंगे में सोने-चांदी के तारों के अलावा डाइमंड और मोती-क्रिस्टल और बीड्स का इस्तेमाल किया गया था।
सबसे महंगे ड्रेस की बात करें तो ईशा अंबानी की शादी के जोड़े की कीमत करीब 90 करोड़ रुपये थी। ईशा ने 16-पैनल वाला हैवी घाघरा कैरी किया था। ऑफ-व्हाइट और गोल्ड कलर के इस लहंगे में फ्लोरल डिज़ाइन थे, जिन्हे बारीक गोल्ड धागे से तैयार किया गया था। साथ ही उस पर हैवी स्टोन्स वर्क था। ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी की साड़ी को दुप्ट्टे की तरह कंधे पर लिया था। ईशा अंबानी के वेडिंग आउटफिट को अबू जानी-संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था।
पूर्व मिस वर्ल्ड औऱ जानीमानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में ड्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी पहनी थी। जिसे नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। साड़ी को सोने के तारों के साथ तैयार किया गया था, जिसमें स्वरोवस्कि क्रिस्टल्स लगाए गए थे। ऐश्वर्या की ब्राइडल साड़ी की 2007 में करीब 75 लाख रुपये थी। साड़ी के साथ उन्होंने ड्रेडिशनल साउथ इंडियन ज्वैलरी पहनी थी।