अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश का भांडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप के 80वें जन्मदिन के मौके पर वाइट हाउस में आयोजित UFC केज-फाइटिंग शो के दौरान एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रची गई थी, जिसे FBI ने नाकाम कर दिया। संदिग्धों का प्लान वाइट हाउस पर बारूद से लदे ड्रोनों से हमला करने और उसके बाद जान बचाकर भागती हुई भीड़ पर स्नाइपर्स से अंधाधुंध गोलियां बरसाने का था। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, संदिग्धों ने बेहद खौफनाक साजिश रची थी। प्लान के मुताबिक, वाइट हाउस के उत्तरी हिस्से पर विस्फोटक से लैस ड्रोनों से हमला करना था, ताकि वहां मौजूद वीआईपी और भारी भीड़ में भगदड़ मच जाए। वहीं जैसे ही भगदड़ मचती और लोग बाहर की तरफ भागते, वहां पहले से घात लगाकर बैठे स्नाइपर्स राजनेताओं और आम लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करते। इस तबाही के तुरंत बाद हमलावर वाइट हाउस के मुख्य गेट पर धावा बोलने वाले थे।
जांच अधिकारियों ने संदिग्धों के पास से अत्याधुनिक और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा करीब 20 लोगों के बीच हुए एन्क्रिप्टेड चैट मैसेज भी मिले हैं, जिसमें वाइट हाउस के नक्शे, तस्वीरें, हमले के बाद छिपने के लिए 'सेफ हाउस' और भागने के रास्तों पर चर्चा की गई थी।
जांच में यह बात भी सामने आई है कि इनके निशाने पर केवल राष्ट्रपति ट्रंप ही नहीं थे। सूची में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के नाम भी शामिल थे। इसके अलावा इजरायल का समर्थन करने वाले कई अमेरिकी सांसद और निर्वाचित अधिकारी भी इनके निशाने पर थे।
जानकारी के मुताबिक यह ग्रुप अमेरिकी सरकार में भ्रष्टाचार, डेटा सेंटर्स और सेक्स क्रिमिनल जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को दबाने को लेकर गुस्से में था। उनका मानना था कि जेफ्री एपस्टीन से जुड़े लोगों को देश चलाने का कोई हक नहीं है। FBI ने बताया कि इस खतरे की सबसे पहले सूचना 10 जून को लगी। साजिश का पर्दाफाश तब हुआ जब एक मशीन ने पुलिस को फोन किया। महिला ने शिकायत की कि उसका 19 साल का बेटा टाइसेन प्रॉपर भारी मात्रा में हथियार खरीद रहा है और इंटरनेट पर संदिग्ध गतिविधियां भी कर रहा है। पुलिस ने जब टाइसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने इस पूरी साजिश को उगल दिया।