नई दिल्ली। बीते हफ्ते आगमी राष्ट्रपति चुनावों के लिए खुद के रेस में होने का ऐलान करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति रामास्वामी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति बनने पर शिक्षा विभाग पर ताला जड़ देंगे। इतना ही नहीं चीन के साथ व्यापार पर भी वह प्रतिबंध लगा देंगे। 

रामास्वामी ने यह ऐलान रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने पर चीन के साथ व्यापार समाप्त करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अगर वे राष्ट्रपति बनते हैं तो वह चीन के साथ व्यापार करने वाली तमाम अमेरिकी कम्पनियों पर प्रतिबंध लगा देंगे। रामास्वामी ने कहा कि हमें चीन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सत्ता में रहने तक व्यापार संबंधी प्रतिबंधों को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। 

इसके साथ ही रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका के शिक्षा विभाग पर ताला जड़ना भी उनकी प्राथमिकता में होगा। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा विभाग सहित दस एजेंसियों को समाप्त कर देंगे। रामास्वामी ने कहा है कि ऐसा विभाग जिससे अमेरिका का विकास न हो सके उसका बंद हो जाना ही सही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एफबीआई पर प्रतिबंध लगाने से अमेरिका को वापस एक स्वशासी राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी। 

37 वर्षीय रामास्वामी ने पिछले हफ्ते ही 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया है। ऐलान के बाद से ही रामास्वामी अमेरिका के लिए अपना रोडमैप साझा कर रहे हैं और उनके बयानों की खूब चर्चा हो रही है। रामास्वामी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रभावित माना जाता है।