नरसिंहगढ़। मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सतना में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ की राजगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की नियत से संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।



जानकारी के मुताबिक मामला जिले के नरसिंहगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम गागर का है। यहां कुछ सामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया। फिलहाल इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। कांग्रेस विधायक प्रियव्रत सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।





बता दें कि अभी दो दिन पहले ही सतना शहर में हाथ में भगवा झंडा लिये बदमाशों ने बीच चौराहे पर नेहरू की प्रतिमा पर लाठी डंडे से हमला किया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को चिन्हित कर जेल भेज दिया है।