अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में 11 वर्षीय बच्चे ने परिजन की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। दरअसल उसके माता-पिता ने उसे खेलते वक्त डांट लगाई थी। जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। स्थानीय पुलिस ने घटना में जांच शुरू कर दी है।

यह घटना अशोकनगर के चंदेरी की है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता विनोद अहिरवार (32) निवासी नई बस्ती वॉर्ड नं.19 ने सिविल अस्पताल चंदेरी में घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल शाम के वक्त उनका बेटा विनय मेरे पास आया और बोला कि वो और राजा आपस में खेल रहे हैं। तभी राजा को खेल के बीच में झगड़ा नहीं करने के लिए डांटा गया था। 

यह भी पढ़ें: इंदौर का ट्रैफिक डांसिंग कॉप रणजीत लाइन अटैच, युवती ने लगाए थे इंस्टाग्राम पर मैसेज करने के आरोप

आहत होकर राजा चुपचाप अपने कमरे की ओर चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने उसकी मम्मी की चुन्नी को गले में बांधा और तख्त पर खड़ा होकर चुन्नी का दूसरा सिरा पाइप पर बांधकर कूद गया। वहीं विनोद को जब दूसरे बेटे ने इसकी जानकारी दी तो वह घर के लिए निकले उस दौरान उसकी पत्नी सुनीता ने राजा को चुन्नी खोलकर तख्त से नीच उचारा और तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।