जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शहर में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला भाजपा के सुभाषचंद्र बोस मंडल अध्यक्ष अमित राय की मां अनसुईया राय के साथ चेन स्नेचिंग से जुड़ा है। जिसमें चोरों ने सोने की चेन पर हाथ साफ किया है।

यह घटना जय प्रकाश नगर की है। जब भाजपा मंडल अध्यक्ष की मां अनसुईया राय दुर्गा मंदिर जा रही थी। घटना सुबह लगभग साढ़े 6 बजे की है। अनसुईया हर रोज़ की तरह अपने जय प्रकाश स्थित निवास के पास बने दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए गई थी। यहां जब वे लक्ष्मी शुक्ला के मकान के आगे फूल तोड़ रह थी उसी समय बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले में पहनी हुई 25 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट ने दतिया SDM पर लगाया 25 हजार का जुर्माना, संपत्ति से जुड़े विवाद में रिकॉर्ड पेश करने में की थी देरी

अनसुईया की चीख-पुकार पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। जिसके बाद चेन स्नेचिंग की सूचना महिला के परिजनों को दी गई। इस घटना की जानकारी लगते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता अधारताल थाने पहुंचे। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित राय ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार लुटेरों की तलाशी शुरू कर दी है।