प्रदेश के उज्जैन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार लापरवाही की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने उज्जैन सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली के स्थान पर डॉ एम.एल. मालवीय, शिशुरोग विशेषज्ञ को सीएमएचओ उज्जैन की जिम्मेदारी दी है। वहीं सिविल सर्जन डॉ पी.एन.वर्मा को भी हटाकर डॉ राजू निदरिया को सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ  किया गया है।

Click  कलेक्टर साहब, देखें तो अस्‍पताल में क्या हो रहा है

प्रदेश के हॉटस्पॉट बने उज्जैन में बुधवार को 11 पॉजिटिव मरीज़ मिलने से हड़कंप मच गया। इन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 198 हो गई है। इनमें से 42 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी यहां कोरोना संक्रमण के 11 नए केस की मिले थे। यह आंकड़े काफी डराने वाले हैं। यहां डेथ रेट प्रदेश के अन्य जिलों में सबसे ज्यादा और देश के कई राज्यों में से भी अधिक है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिर्फ 7 लाख आबादी वाले उज्जैन में हर दिन मरने वालों की संख्या 21% है।

इससे पहले उज्जैन में कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार ने सोमवार को कलेक्टर शशांक मिश्रा को हटा दिया था। उनकी जगह इंदौर नगर निगम के आयुक्त आशीष सिंह को कलेक्टर बनाया गया है। सिंह ने इंदौर में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के काम में जो दक्षता दिखाई, उसके मद्देनजर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।