पन्ना। मध्यप्रदेश में पन्ना जिला जहां हीरे के खनन के लिए प्रसिद्ध है वही इसके साथ ही विंध्यांचल पर्वत श्रेणी में केन नदी के किनारे स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व देश भर के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।पन्ना टाइगर रिजर्व की एक ऐसी ही दुर्लभ, रोंगटे खड़े करने वाली घटना कैमरे में कैद हुई जिसमें एक तेंदुआ पेड़ पर बंदर का शिकार करता हुआ दिख रहा है।



यह भी पढ़ें...बेंगलुरू में किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला, चेहरे पर फेंकी गई काली स्याही, तीन लोग गिरफ्तार



वायरल वीडियो में एक तेंदुआ एक बंदर को अपने जबड़े में फसाए पेड़ से नीचे उतर रहा है। ये वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई लोगों ने पसंद और शेयर किया है।





पन्ना टाइगर रिजर्व अपने गोंद, टीक और करधाई वृक्षों के साथ साथ घड़ियाल और गिद्ध के लिए प्रसिद्ध है।इसके साथ ही केंद्र सरकार रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान से पन्ना राष्ट्रीय उद्यान तक वन्यजीव गलियारा विकसित करने की योजना बना रही है जिसमें रणथंबोर, कूनो, माधव, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान शामिल होंगे।