भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। IAS-IPS के बाद अब वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 38 IFS अफसरों तबादला किया है। इनमें भोपाल सहित 16 जिलों के डीएफओ बदले गए हैं।
भोपाल के डीएफओ आलोक पाठक का भी तबादला किया गया है। पाठक की जगह लोकप्रिय भारती को भोपाल का वन मंडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा खरगोन, उज्जैन, बैतूल, सिवनी, सीधी, अशोक नगर, सतना, बालाघाट, दमोह, शाजापुर पन्ना, भिंड, मुरैना, रीवा, रायसेन और भोपाल जिले के वन मंडल अधिकारी (DFO) बदले गए हैं।