जबलपुर। 14 साल की नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 10 वीं की छात्रा से दरिंदगी का आरोप उसके कथित प्रेमी और उसके 4 साथियों पर लगा है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। 14 साल की नाबालिग उमरिया में अपने ननिहाल में रहती थी। जबकि उसके माता पिता जबलपुर में रहते थे। पिता आबकारी विभाग में प्यून हैं। छात्रा कुछ दिनों पहले ही अपने ननिहाल से अपने माता पिता के पास रहने आई थी। पुलिस को दिए बयान में कहा गया है कि आरोपी प्रेमी ने छात्रा को शादी का झांसा देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। दो दिन पहले उसने छात्रा को फोन किया था कि वह उमरिया से जबलपुर आ रहा है। फिर उसे मिलने के बहाने बुलाया। आरोपी ने एक सूने मकान में लेकर पहले उसका दुष्कर्म किया। फिर उसे अपने 4 दोस्तों के हवाले कर दिया। आरोपियों ने भी छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

 दरअसल छात्रा की दोस्ती करीब 9 महीने पहले सागर मिश्रा नामक के शख्स से हुई थी। आरोपी ने बुधवार 8 सितंबर को उमरिया से फोन करके जबलपुर आने की बात बताई थी। उसने शादी करने को कहा था। आरोपी ने 9 सिंतबर गुरुवार को जबलपुर आकर उसे प्रगति नगर के किसी मकान में बुलाया। और उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी ने युवती को झांसा दिया था कि वह उमरिया में उससे शादी करेगा। उसने गाड़ी बुक करने की बात कही, जिसमें तय हुआ की किराया छात्रा को देना पड़ेगा। जिसके बाद छात्रा ने पैसों के लिए अपनी मां को फोन लगा दिया और ननिहाल वापस जाने के लिए पैसों की मांग की। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जब बेटी कई घंटों तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के हिसाब से छात्रा का पता चल सका।कथित प्रेमी बहाना बनाकर वहां से भाग चुका था।

घटना स्थल से पुलिस ने  दीपक, निकलेश और साहिल को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर अमजल  नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया। अब पुलिस मुख्य आरोपी सागर की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। छात्रा का कहना है कि जनवरी 2021 में उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। छात्रा का मेडीकल कराया गया है।