दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में टोल प्लाजा पर अज्ञात बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। बंदूकधारियों के हमले से बचने की कोशिश में दो कर्मचारी कुएं में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मोहन यादव सरकार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे कुछ युवक कार में आए थे। वे वीआईपी लेन से गाड़ी निकालने की जिद कर रहे थे। इसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों से उनकी बहस हुई थी। बाद में वही अपने साथियों के साथ वापस आए और वारदात को अंजाम दिया।

और पढ़ें:MP: रायसेन में महिला समूह के एजेंट कलेक्शन से लूट, 57 हजार रुपए लेकर फरार हुए बदमाश

दतिया के डगरई टोल प्लाजा पर नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। उनमें से 2 पास के खेत में बने कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। इसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

पुलिस ने मृतकों के नाम हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और नागपुर निवासी शिवाजी कांडेले बताए हैं। एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 से 12 संदेहियों को राउंडअप किया है।