MP: रायसेन में महिला समूह के एजेंट कलेक्शन से लूट, 57 हजार रुपए लेकर फरार हुए बदमाश

रायसेन जिले के भोजपुर स्थित तामोट प्लास्टिक पार्क में महिला समूह के कलेक्शन एजेंट से पैसे छीनकर कुछ बदमाश भाग गए। यह घटना तब हुई जब एजेंट महिला समूह का कलेक्शन लेकर आ रहा था।

Publish: Apr 04, 2024, 09:55 AM IST

भोजपुर (रायसेन)। रायसेन जिलें में आज एक बड़ी लूट हो गई। यहां भोजपुर स्थित तामोट प्लास्टिक पार्क में महिला समूह के कलेक्शन एजेंट से पैसे छीनकर कुछ बदमाश भाग गए। यह घटना तब हुई जब एजेंट महिला समूह का कलेक्शन लेकर आ रहा था। तभी प्लास्टिक पार्क की पहाड़ी के पीछे बाइक से आए दो अज्ञात लुटेरों ने उससे वो पैसे छीन लिए। 

जानकारी के मुताबिक वो पीड़ित एजेंट 57 हजार रुपए का कलेक्शन लेकर जा रहा था। वही यह पूरा मामला औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र का है। वारदात होने के बाद उसने पुलिस थाने में इसकी कंप्लेंट कर दी है।

जिसके बाद जानकारी मिलते ही SDOP समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV की जांच की है। जिसमें लुटेरे भागते हुए देखे गए हैं। फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। हालाकि अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 2 टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।