भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) भोपाल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज 15 अप्रैल को जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा की। इस बार दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ घोषित किए गए हैं। इस बार बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों का जलवा देखने को मिला है। 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलांकी ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। वहीं, 12वीं में चांदनी और खुशी ने बाजी मारी।

जारी आंकड़ों के मुताबिक, कक्षा 10वीं में इस वर्ष 73.42 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। सरकार का कहना है कि यह प्रदर्शन पिछले कई सालों की तुलना में बेहतर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी दी कि इस बार राज्य में बीते 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया है और रिजल्ट ऐतिहासिक रूप से बेहतर रहा है।

यह भी पढ़ें:MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, रिकॉर्ड 73.42 फीसदी बच्चे पास

छात्र अपने परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mponline.mpbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट पर Exam Results सेक्शन में जाकर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। अब बोर्ड ने कक्षा 12वीं के विभिन्न विषयों की टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है।

12वीं बायोलॉजी ग्रुप टॉपर्स
•    प्रथम: तन्वी कुमावत – 492 अंक (इंदौर) 
•    द्वितीय: कार्तिक शर्मा – 490 अंक (उमरिया) 
•    तृतीय: प्रियांशी सिंह, अरीबा इमरान, स्तुति जैन – 489 अंक 

यह भी पढ़ें:वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट में अब तक 14 श्रमिकों की मौत, हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल

12वीं मैथ्स (साइंस) ग्रुप टॉपर्स
•    प्रथम: श्लोक प्रजापति – 493 अंक (सीहोर) 
•    द्वितीय: गौरी शर्मा, डॉली पुरवार, अर्जुन गुर्जर – 491 अंक 
•    तृतीय: कान्हा शर्मा, मनेंद्र केवट – 490 अंक 

12वीं फाइन आर्ट्स एवं होम साइंस टॉपर्स
•    प्रथम: शाइस्ताह कुरैशी – 485 अंक (छतरपुर) 
•    द्वितीय: शैवह कुरैशी – 479 अंक 
•    तृतीय: कुमकुम अहिरवार – 478 अंक 

यह भी पढ़ें:कोविड वैक्सिन की वजह से गई थी क्रिकेटर शेन वॉर्न की जान, दिवंगत गेंदबाज के बेटे का बड़ा दावा

12वीं एग्रीकल्चर स्ट्रीम टॉपर्स
•    प्रथम: तुलसी राजावत, चंचल कुशवाह – 493 अंक (शिवपुरी) 
•    द्वितीय: प्रीति कुशवाह – 488 अंक 
•    तृतीय: संजना धाकड़ – 487 अंक 

12वीं ह्यूमैनिटीज (आर्ट्स) टॉपर्स
•    प्रथम: श्रुति तोमर, आकाश अहिरवार – 489 अंक 
•    द्वितीय: मुस्कान रावत, आदित्य चतुर्वेदी – 488 अंक 
•    तृतीय: दीप्ति रावत – 487 अंक 

12वीं कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स
•    प्रथम: चांदनी विश्वकर्मा, खुशी राय – 494 अंक (भोपाल) 
•    द्वितीय: मनु शुक्ला, आर्ची माहेश्वरी, खुशबू पाटीदार – 489 अंक 
•    तृतीय: श्रुति गर्ग, छवि अग्रवाल, सानिया गुप्ता, सृष्टि सिलावट, रोशनी पटेल, दीपाली सोनी – 488 अंक

यह भी पढ़ें:वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

10वीं टॉपर्स लिस्ट 2026
•    प्रथम: प्रतिभा सिंह सोलंकी – 499 अंक (सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, गुनौर, जिला पन्ना) 
•    द्वितीय स्थान: अक्षरा घोड़ेश्वर (बालाघाट), अभय गुप्ता (सीधी) – 498 अंक 
•    तृतीय स्थान: योग्रेंद्र सिंह परमार (शहडोल), अनन्या वर्मा (सीधी), शिवम बोपचे (बालाघाट), अर्जुन सिंह राजपूत (पन्ना), अवनीश कुमार नाई (सिंगरौली), हिमांशी धाकड़ (भोपाल) – 497 अंक