भोपाल। फरवरी के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक बजट सत्र 7 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक चलेगा। 7 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस सत्र में कुल 9 बैठकें होगी।

इस सत्र में बजट नहीं बल्कि लेखानुदान यानी अंतरिम बजट पेश किय जाएगा। दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता प्रभावी होने के कारण सरकार बजट सत्र के दौरान वोट एंड अकाउंट यानी लेखानुदान पेश करेगी। इसमें जून 2024 तक के व्यय के लिए आवश्यक प्रावधान किया जाएगा। इसके बाद मानसून सत्र में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का ये पहला बजट होगा। इस सरकार से जनता तो काफी उम्मीद हैं क्योंकि कई वादों के साथ BJP एक बार फिर सत्ता में आई है। हालांकि, अब सरकार जनता को क्या देगी ये तो बजट सत्र में देखने को मिलेगा।