भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज हैं, वहीं भाजपा खेमे में भगदड़ जारी है। भाजपा के एक और नेता गौतम सिंह पटेल ने पार्टी छोड़ दिया है।

गौतम सिंह पटेल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की लगातार अपेक्षा की जा रही है। जिससे आहत होकर में इस्तीफा दे रहा हूं। गाडरवारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लगातार उपेक्षित करते हुए हमेशा भेदभाव करना और संघटन के मनमाने निर्णय थोपने से सभी निराश है। कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार कर मुझे सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करें।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा में सोमवार को बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। माना जा रहा है कि आज वे पीसीसी मुख्यालय में पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि BJP के बागियों की कल कांग्रेस में जॉइनिंग होगी। BJP MLA नारायण त्रिपाठी के अलावा कई और नेताओं का नाम इसमें शामिल है।