विदिशा। विदिशा के पेड़ी चौराहे पर रविवार देर शाम को एक चाय दुकान में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। दुकानदार ने आग को बुझाने का प्रयास किया, तो वह आग में झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग मे झुलसे दुकान संचालक संजय वलेचा को बाहर निकाल और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही आसपास के लोगों ने आग को बुझाया।

वही गमीमत ये रही कि सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना बड़े हादसा हो सकता था। इसके साथ ही लोगों ने बताया कि चाय बनाते समय गैस लीक होने से यह हादसा हुआ है। दुकान संचालक बुरी तरह झुलस गया है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पटवारी ने घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पटवारी ने बताया कि उन्हें स्थानीय तहसीलदार के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। पटवारी ने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है, मदद करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।