छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में राजा भवानी सिंह का महल जमींदोज हुआ। गनीमत रही है अगर आधा घंटे बाद ढहता तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। दरअसल शहर के बीचों-बीच राजा भवानी सिंह का 200 साल से भी पुराना ऐतिहासिक महल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। यह महल का ढांचा पूर्व विधायक की बिल्डिंग सहित स्कूल भवन पर जा गिरा है।
यह हादसा स्कूल खुलने से 30 मिनट पहले हुआ। अच्छी खबर रही कि स्कूल में उस समय बच्चे नहीं थे। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं महल गिरने की आवाज इतनी तेज आई कि आसपास के लोग सहम उठे। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। प्राचीन ऐतिहासिक महल शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पीछे का बड़ा हिस्सा भरभरा कर धराशाई हो गया।
यह भी पढ़ें: बुरहानपुर में 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, युवक की दबकर मौत
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते, छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पुरानी ओर जर्जर बिल्डिंग्स को जमींदोज करने के निर्देश जारी किए थे। इनमें सरकारी भवन, स्कूल, निजी मकान सहित 300 से ऊपर बिल्डिंग चिह्नित की गई थीं। कई भवनों को जमींदोज भी किया गया लेकिन कुछ बिल्डिंग्स ओर मकानों पर कार्रवाई नहीं हुई, इसका परिणाम शनिवार सुबह देखने को मिला, जब छतरपुर के महाराज का महल भरभरा कर पूर्व विधायक के मकान ओर संचालित स्कूल पर जा गिरा।