बुरहानपुर में 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, युवक की दबकर मौत
दरअसल सड़कों पर अधिक गड्ढे के कारण प्रतिमा नीचे गिर गई। मृतक युवक खंडवा जिले का रहने वाला था। शशांक के साथ उसका दोस्त भी आया था।

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा ले जाते वक्त दर्दनाक घटना हो गई। इसमें एक युवक की मौत हुई है। दरअसल सड़कों पर अधिक गड्ढे के कारण प्रतिमा नीचे गिर गई। इसके नीचे एक युवक आ गया था, जो गंभीर रूप से जख्मी हुआ। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
यह घटना लालबाग रोड पर तुलसी मॉल के पास रात 9 बजे हुई। मृतक की पहचान शशांक जोशी (26) के रूप में हुई। युवक खंडवा जिले का रहने वाला था। वह हाटकेश्वर मंडल के साथ गणेश प्रतिमा लेने बुरहानपुर आया था। शशांक के साथ उसका दोस्त भी आया था, युवक के निधन की सूचना मिलते ही वह बेहोश हो गया, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने MP के सबसे बड़े फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, 7KM की दूरी 7 मिनट में तय होगी
बता दें गणेश प्रतिमा सम्राट मौर्य आर्ट, लालबाग से नई आवर खंडवा लाई जा रही थी। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे के दौरान कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हिंदू महासभा प्रवक्ता ओम आजाद ने प्रशासन को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने महापौर व कमिश्नर से खराब गढ़ों को ठीक करने की मांग की। कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी भी यहां पहुंचे, उन्होंने अपनी नाराजगी सताते हुए कहा यहां गड्ढे ही गड्ढे हैं। युवक साइड से चल रहा था। हालांकि हादसे में कोई अन्य घायल नहीं हुआ।