भोपाल। तपती गर्मी से अब मध्य प्रदेश वासियों को राहत मिलने वाली है। मध्य प्रदेश के मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। राजधानी भोपाल में आज सुबह 5 बजे से झमाझम बारिश जारी है। इसके अलावा आईएमडी ने कई अन्य जिलों में प्री मानसून एक्टिविटी का अंदेशा लगाया है। इसके साथ ही बारिश, आंधी, गरज चमक और लू का अलर्ट जारी भी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ग्वालियर, सीधी, उमारिया, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ जिले में रातों के गर्म रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन जिलों में तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के गुना, मऊगंज, सतना, निवाड़ी और मैहर जिले में लू का येलो अलर्ट की चेतवानी दी गई है।
वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल सुकमा में सबसे ज्यादा बारिश हुई। वहीं राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही बस्तर में तापमान सबसे कम 23.6 डिग्री रहा। प्रदेश में आज भी तापमान इसी ही तरह रह सकता है।