भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके में एक महिला बैंक कर्मचारी से लूट का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। महिला का कहना है कि बाइक सवार लुटेरे ने बंदूक दिखाकर उनके ऑर्टिफिशियल गहने और पर्स में रखे कैश पर हाथ साफ कर दिया। महिला के पर्स में करीब 1700 रुपए थे। महिला ने आर्टिफीशियल ज्वैलरी कैरी कर रखी थी। आरोपियों को लगा की वह असली गहने पहने है, महिला के गहने छीन कर भाग गए।

महिला अपने किसी मित्र के साथ कहीं बाहर गई थी। वहां से लौटकर वह अपने घर की गली की ओर पैदल ही जा रही थी। तभी बाइक पर सवार अज्ञात आरोपी आए और फिल्मी स्टाइल में महिला पर बंदूक तान दी, महिला से कहा कि उसके पास जो भी सामान है उनके हवाले कर दे। डर के मारे महिला ने गहने और पर्स में रखे रुपए उसके हवाले कर दिया। महिला बैंककर्मी की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

महिला का नाम सुरेखा मजुमदार है, 53 वर्षीय महिला शाहपुरा थाना इलाके की गुजराती कॉलोनी की निवासी है। महिला रविवार शाम किसी पार्टी में शामिल होकर लौट रही थी, महिला के घर के नजदीक ही दोस्तों ने उन्हें कार से छोड़ा था, जैसे ही वे घर की तरफ बढ़ी उनका सामना बाइक सवार लुटेरों से हो गया। एक बदमाश  ने गन दिखाकर धमकी दी और गहने उतारने को कहा, आरोपियों ने कंगन, चेन, इयरिंग और हाथ से पर्स लेकर छीन लिया औऱ भाग खड़े हुए। घबराई महिला ने अपने परिजनों के साथ जा कर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। राजधानी भोपाल में बंदूक की नोंक पर लूट की अपनी तरह की पहली घटना है।