गुवाहाटी: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में हो रही निरंतर बारिश से असम के 6 जिलों में बाढ़ आ गई है।जिसमें डिमा हासाओ जिले के हफलोंग क्षेत्र में जमीन धसने से 3 लोगों की मौत हो गई और 6 जिलों के 94 गांवों में लगभग 25000 लोग प्रभावित हुए हैं।



 





 



निरंतर बारिश से कई नदियों का जलस्तर बड़ गया है और कोपिली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बाढ़ के पानी से 1732.72 हेक्टेयर की फसल भी बर्बाद हुई है और सर्वाधिक नुकसान बराक घाटी में हुआ है।

बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित जिला कछार है जिसमें सेना, अर्ध सैनिक बल, एसडीआरएफ, अग्नि एवं आपात कालीन सेवा के कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं। और 2150 लोगों का बचाया गया है।



यह भी पढ़ें: दफ्तर दरबारी: अफसर बदलने के पीछे क्‍या है सीएम शिवराज का राजनीतिक संदेश



होजाई, लखीमपुर, नगांव जिलों में कई सड़कें, पुल, सिंचाई नहरों, घरों को नुकसान पहुंचा है। भारत बांग्लादेश सीमा के नजदीक बालीचेरा क्षेत्र में बीएसएफ के एक कैंप को भी नुकसान पहुंचा है। केंद्र सरकार ने बाढ़ नियंत्रण कोश से 125 करोड़ रूपए की सहायता जारी की है।