विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद का दिखा व्यापक असर, किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया तो पालघर में महिला किसानों ने किया प्रदर्शन।

पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया था। इसके अलावा दर्जनों राजनीतिक दलों ने किसानों का समर्थन किया  था। बंद का असर सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक देखने को मिला।