नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रहे अविनाश पांडे को कांग्रेस ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें बिहार चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया है। उनके साथ काजी निजामुद्दीन और देवेंद्र यादव को सदस्य बनाया गया है।बिहार चुनाव के लिहाज़ से या पार्टी द्वारा दी गई बड़ी ज़िम्मेदारी है। 

कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे मई 2017 में राजस्थान के प्रभारी बनाए गए थे। उस समय सरकार में वसुंधरा राजे की सरकार थी। तब से ले कर अब तक कांग्रेस संगठन को खड़ा करने में उनकी भी अहम् भूमिका रही थी। बिहार चुनाव के पहले पार्टी ने उन्हें फिर से एक अहम् ज़िम्मेदारी सौंपी है।