मुंबई। दमन और दीव के सांसद मोहन डेलकर की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। सोमवार को निर्दलीय सांसद का शव मुंबई के सी ग्रीन होटल के कमरे में मिला है। यह होटल मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में है। होटल स्टाफ की सूचना पर मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची । पहली नजर में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।



 





 सात बार लोकसभा चुनाव जीते मोहन डेलकर 58 वर्ष के थे। वे दमनदीव के दादर और नागर हवेली लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद थे। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में हुई थी। वे इसी साल दादर नगर हवेली से सांसद निर्वाचित हुए थे। मोहन डेलकर भारतीय नवशक्ति पार्टी और कांग्रेस के सदस्य भी रह चुके थे।साल 2009 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी ज्वाइन कर ली थी। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।