दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सीएम पर हमले की खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमले की कोशिश जनसुनवाई के वक्त हुई है। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं दिल्ली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना ने सीएम की सुरक्षा पर वार करना शुरू कर दिया है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुई। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। वहीं पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में हमलावर की पहचान और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: विपक्ष ने रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति कैंडिडेट, NDA के सीपी राधाकृष्णन से होगा मुकाबला
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना पर कहा कि लोकतंत्र पर हमला, उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "यह निंदनीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इस मामले में दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।