नई दिल्ली। भारत में चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने का सिलसिला जारी है। भारत सरकार जल्द ही कुल 54 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने वाली है। अब तक कुल 224 चीनी ऐप भारत में प्रतिबंधित किए जा चुके हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार जल्द ही Sweet selfie HD, Beauty Camera, Applock, Dual Space Lite जैसे कुल 54 ऐप पर प्रतिबंध लगाने वाली है। इन ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुरक्षा खतरों का हवाला दिया जा रहा है। हालांकि भारत सरकार की ओर से इन ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सरकार के सूत्रों से ऐप को प्रतिबंधित किए जाने का दावा किया जा रहा है। 

गलवान में चीनी सैनिकों से साथ हुए संघर्ष के बाद से ही भारत सरकार ने चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाना शुरू किया था। सबसे पहले सरकार ने जून 2020 में 59 ऐप पर रोक लगाई थी। जिसमें टिकटोक, यूसी ब्राउजर और वी चैट जैसे पॉपुलर ऐप शामिल थे। 

यह भी पढ़ें : सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगना गलत नहीं, मैं भी मांगता हूं बीजेपी सबूत दे: KCR

हालांकि चीनी ऐप पर रोक लगाने का सिलसिला थमा नहीं। सितंबर 2020 में भारत सरकार ने चीन के 118 अन्य ऐप पर प्रतिबंध लगाया। नवम्बर 2020 में भी भारत सरकार ने 43 चीनी ऐप पर रोक लगाई।