कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 रही। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत के चलते घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप दोपहर 1:22 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता काफी ज्यादा थी। शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। अचानक से आए भूकंप के झटकों ने हर किसी को चौंका दिया। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मेंत्री सुकांत मजूमदार मंच पर थे, तभी भूकंप के तेज झटके से वह स्तब्ध रह गए।
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, यूरोपियन मेडिटेरियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई है। भूकंप 35 किलोमीटर की गहराई में था। साल्ट लेक इलाके में लोगों ने बताया कि इमारत हिलने के बाद वो घरों से बाहर निकलकर भागे।