चेन्नई। ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहे म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। अस्पताल में वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं, जहां डॉक्टर उनकी बारीकी से देखभाल कर रहे हैं।
58 वर्षीय कंपोजर रहमान को रविवार सुबह साढ़े 7 बजे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। बताया जा रहा है कि यहां उनकी ECG और एंजियोग्राफी भी हुई है। उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट किया गया है।
डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी बारीकी से निगरानी कर रही है। एआर रहमान की टीम की तरफ से कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण रोजे होने पर डिहाइड्रेशन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: किसान नेता राकेश टिकैत की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार, एयरबैग खुलने से बची जान
बताया जा रहा है कि एआर रहमान ने 20 नवंबर 2024 को पत्नी सायरा से तलाक लेने की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने साल 1995 में अरेंज मैरिज की थी, जो 29 साल बाद टूट गई। इस शादी से कपल को तीन बच्चे हैं। तलाक की अनाउंसमेंट के ठीक बाद सायरा बानो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था। जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई थी।
तलाक के बाद खबरें आई कि एआर रहमान का अफेयर उनके बैंड में काम करने वालीं मोहिनी डे से चल रहा है। ये खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब ए.आर.रहमान के तलाक की अनाउंसमेंट के ठीक बाद मोहिनी ने पति से तलाक की घोषणा की। चर्चा में आने के बाद ए.आर. रहमान ने अपमानजनक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का ऐलान किया। उन्होंने एक एडवायजरी जारी की है, जिसमें उनकी शादी और तलाक पर किए आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने को कहा गया था।
बता दें कि एआर रहमान को फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो के लिए 2 ऑस्कर मिले हैं। वह पहले और इकलौते भारतीय हैं, जिन्होंने 2 ऑस्कर जीते हैं। साथ ही वह 2 ग्रैमी वार्ड भी जीत चुके हैं।