मुंबई। आज मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम पर जानलेवा हमला हो गया। NCB की टीम आज गोरेगांव में एक ड्रग पैडलर के यहां छापा मारने गई थी। इस दौरान 50-60 लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वाखेड़े समेत 3 अधिकारी घायल हो गए हैं। समीर वानखेड़े और उनकी टीम के दो अफसरों को गंभीर चोट आई है।

दरअसल NCB ड्रग पैडलर कैरी मैंडिस के यहां गई थी। NCB की टीम ने जैसे ही रेड मारी कैरी के गुंड़ों ने टीम पर पत्थर, डंडों से हमला किया। बावजूद इसके NCB की टीम ने कैरी मैंडिस के साथ उसके गुर्गों विपुल आगरे, यूसुफ शेख और अमीन अब्दुल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स मिली है। NCB की टीम पर हमले के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है, पुलिस की कई टीमें इलाके में छापेमारी में जुटी हैं। फिलहाल सभी के खिलाफ IPC की धारा 353 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद NCB ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरों पर कार्रवाई की है। फिलहाल NCB ने  एकंर और कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में लिया है। इनके घर से गांजा मिला था।