नोएडा। उत्तर प्रदेश में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच स्टेटिक सर्विलांस टीम ने नोएडा से करीब एक करोड़ रुपए कैश बरमाद किए है। इसे अब तक की सबसे बड़ी धनराशि कहा जा रहा है। स्टेटिक सर्विलांस टीम और थाना सेक्टर-24 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान इतनी बड़ी रकम कार से बरामद की है। चेकिंग के दौरान स्टेडियम चौराहे के पास से गुजर रही लग्जरी कार को रोका गया। जब उसकी जांच की तो पुलिस के होश उड़ गए। कार से 99 लाख 30 हजार 500 रुपए नगद बरामद हुए हैं। जिनमें 2-2 हजार औऱ 500-500 के नोट शामिल थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humsamvet (@humsamvet)

कार का नंबर DL10CL5201 है। गाड़ी दिल्ली निवासी अखिलेश चला रहा था। अरुण वासी उसके साथ बैठा मिला है। दोनों ने पैसे बैग में छिपाकर रखे थे। इस पैसे के बारे में कार ड्राइवर और कार सवार जवाब नहीं दे पाए। ना ही उनके पास इन रुपयों से जुड़े कोई दस्तावेज थे। सटीक जानकारी और दस्तावेज के अभाव में पुलिस और स्टेटिक सर्विलांस टीम ने रुपए जब्त करने की कार्रवाई की। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें: नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर शादीशुदा प्रेमी ने किया रेप, वायरल कर दी अश्लील तस्वीरें

 पुलिस ने इस एक करोड़ रुपए की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। अब आयकर विभाग पता लगाने में जुटी है कि यह पैसा कहां से लाया गया और कहां पहुंचाने की तैयारी थी। यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, तभी से लगातार स्टेटिक सर्विलांस टीम एक्टिव है। कुछ समय पहले भी गाड़ियों से बड़ी रकम बरामद हो चुकी है।