नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीसरी बार जनता से बात करते हुए घर से दूर रहने की अपील करते दोहराया कि लॉकडाउन में घर से बाहर न जाएं। इसके साथ ही मोदी द्वारा किया गया एक ट्वीट भी चर्चा में आ गया। उन्होंने एक बच्ची की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दिलचस्प और भाव भी बहुत गहरा।”



दरअसल तस्वीर में बच्ची ने घर पर ही रहने का संदेश देने वाला पोस्टर पकड़ रखा है। पोस्टर में लिखा है, "अगर मैं मां के गर्भ में नौ महीने रह सकती हूं, तो क्या आप भारत मां के लिए 21 दिन घर नहीं रह सकते स्टे होम बी सेफ।"



<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">दिलचस्प और भाव भी बहुत गहरा। <a href="https://t.co/JhghaNaO8O">pic.twitter.com/JhghaNaO8O</a></p>&mdash; Narendra Modi (@narendramodi) <a href="https://twitter.com/narendramodi/status/1244172246475608066?ref_src=twsrc%5Etfw">March 29, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>