नई दिल्ली। पद्म पुरस्कारों के लिए प्रधानमंत्री मोदी योग्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि वे ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए नामित करें, जो ज़मीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन लिंक भी साझा किया है, जहां कोई भी व्यक्ति पद्म पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन करा सकता है। पद्म पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। 



प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर देश की जनता से अपील करते हुए कहा, भारत में कई ऐसे प्रतिभा के धनी लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अमूमन हम ऐसे लोगों के बारे में ज्यादा सुनने को नहीं मिलता। क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? आप उन्हें पद्म पुरस्कारों के लिए नामित कर सकते हैं। नॉमिनेशन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। 





इससे पहले गृह मंत्रालय सभी मंत्रालयों तथा राज्य सरकारों से ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए कह चुका है, जिनकी क्षमता और उपलब्धि सामने आनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी खुद भी अपने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से देश के गुमनाम नायकों (unsung heroes) के बारे में जानने का आह्वान कर चुके हैं जो कि बिना किसी स्वार्थ का अपना काम करते हैं। 



पद्म पुरस्कारों में पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे पुरस्कार सम्मिलित हैं। यह भारत के बड़े सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से हैं। इन पुरस्कारों से नवाजे जाने की शुरुआत 1954 में हुई थी। तब से लेकर हर गणतंत्र दिवस पर कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, दवा, समाज सेवा इत्यादि जैसे क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले नागरिकों को ये पुरस्कार दिए जाते हैं।