बॉलीवुड कलाकार लगातार किसानों के समर्थन में आगे आ रहे हैं। इसी लिस्ट में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। किसानों को लेकर प्रियंका का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।



प्रियंका ने किसानों को भारतीय सैनिक बताया है। उन्होंने किसानों की समस्याएं दूर किए जाने करने की वकालत भी की है। प्रियंका ने ट्वीट किया है कि “हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं, उनका डर दूर करने की जरूरत है, उनकी उम्मीदें पूरी होनी चाहिए। एक संपन्न डेमोक्रेसी के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मुश्किल का सोल्यूशन निकलना चाहिए।



 





 प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ के उस ट्वीट को रीट्वीट भी किया है, जिसमें दिलजीत ने लिखा है,  "बात प्यार की करो, धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता, हिंदू,सिख, मुस्लिम, इसाई, जैन, बौद्ध, सब एक दूसरे के भाई हैं, इसलिए ही भारत दुनिया में सबसे अलग है, क्योंकि यहां पर सब प्यार के साथ रहते हैं, यहां पर हर धर्म का सत्कार किया जाता है।"



आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर, रितेश देशमुख, गौहर खान और चित्रांगदा समेत कई और बालीवुड सेलीब्रिटीज ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है। किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सोनम ने किसानों के विरोध प्रदर्शन की एक तस्वीर शेयर की हैं। सोनम ने Daniel Webster की बात शेयर की थी जिसमें कहा गया था कि ''जब जुताई शुरू होती है तो दूसरे आर्ट्स भी उसके पीछे चलते हैं, इसलिए किसान मानव सभ्यता के संस्थापक हैं।'' आपको बता दें कि सोनम के पति आनंद आहूजा ने इसका समर्थन किया है।