नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस दफा विदेशी सहायता मिलने पर खुद की छाती ठोकने पर केंद्र के रवैए पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने केंद्र के इस रवैए को निराशाजनक करार दिया है। 



राहुल गांधी ने कहा है कि आज मोदी सरकार विदेशी सहायता की आड़ में खुद की छाती ठोक रही है। जो कि बेहद ही निराशाजनक है। राहुल ने कहा है कि अगर मोदी सरकार ने पहले ही ज़रूरी कदम उठाए होते तो आज यह नौबत नहीं आती। 





राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'विदेशी सहारा पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है।अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो ये नौबत ना आती।' इससे पहले शिवसेना ने भी अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि यह बेहद अफसोसजनक है कि आज भारत से गरीब देशों की मदद भारत को लेनी पड़ रही है। 



यह भी पढ़ें : नेहरू गांधी के कारण ही टिका हुआ है देश, नहीं तो सवा सौ करोड़ भारतीय कब के खत्म हो चुके होते, सामना में शिवसेना ने मोदी पर साधा निशाना



शिवसेना ने यह भी कहा कि बाकी देश भारत की मदद भी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भारत में जलने वाली चिताओं के धुएं से संक्रमण उनके देश तक न पहुंचे। शिवसेना ने कहा था कि आज देश नेहरू गांधी द्वारा किए गए कामों की वजह से टिका हुआ है। अगर उन्होंने काम नहीं किए होते तो सवा सौर करोड़ लोग कब के खत्म हो चुके होते।