भोपाल/कोलकाता। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बाद अब हमेशा विवादों में रहने वालीं बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर ज़हर उगला है। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि ममता बनर्जी की तुलना रामायण के पात्र राक्षसी ताड़का से की है। तमाम मर्यादाओं को लांघते हुए बीजेपी नेता ममता को कलंकिनी करार दिया है और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। 



महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता चुकीं प्रज्ञा ठाकुर के एक बार फिर बोल बिगड़ गए हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि बंगाल में मुमताज का लोकतंत्र स्थापित हो गया है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि बंगाल में हुईं हिन्दुओं की हत्या के जवाब में राष्ट्रपति शासन और एनआरसी ही एकमात्र उपाय है। बीजेपी नेता ने कहा है कि ताड़का रूपी ममता के लिए अब राम तो बनना ही होगा। 



प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार शाम को ट्वीट किया, 'मुमताज लोकतंत्र,हिंदुओं बीजेपी बंगाल के कार्यकर्ताओं की निर्मम,हत्या,बलात्कार। हे कलंकिनी..बस्स।शठे शाठ्यम समाचरेत,टिट फॉर टैट करना ही होगा।राष्ट्रपति शासनऔर NRCबस यही उपाय हैं।संतोऔर वीरोंकी भूमि पर ताड़का का शासन हो गया।अबतो "राम" बनना ही होगा।' 





यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी नेता ने मर्यादा लांघी हो। प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा चुनावों के दौरान नाथूराम गोडसे तक को देशभक्त करार दे चुकी हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर कह चुके हैं कि वे कभी उन्हें दिल से माफ़ नहीं करेंगे।